Bhagalpur News:पेयजल की समस्या को लेकर नगर निगम क्षेत्र के सभी 51 वार्डों में दिया गया धरना, 5 साल से केवल कागजों में ही पूर्ण हो रही योजना – राजेश वर्मा

ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या को लेकर रविवार को डिप्टी मेयर के नेतृत्व में जागो बिहार जागो संगठन की ओर से नगर निगम क्षेत्र के सभी 51 वार्डों में धरना दिया गया। जहां पार्षद समेत वार्ड के लोगों और बुद्धिजीवियों ने पेयजल समस्या के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। विभिन्न व्यवसायिक संगठन और सामाजिक संगठन के साथ जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी इसमें रही। वेराइटी चौक पर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा खुद धरना पर बैठे हुए थे। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि भागलपुर जिले में पेयजल की समस्या है। गर्मी बढ़ने के साथ ही यह समस्या और भी गहरा गई है। जिले के लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। लगातार इसकी शिकायत मुझे मिल रही है। मैंने कई वार्डों में निजी स्तर से बोरिंग कराया है और कई वार्डों में बोरिंग का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि लेकिन यह समस्या का हल नहीं है। पेयजल की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई है। लेकिन अधिकारी इस मामले में पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। डिप्टी मेयर ने मूसलाधार बारिश होने के बावजूद आज पानी के मुद्दे पर सभी वार्डों में डटे रहे जेबीजे के नौजवान साथियों एवं अभिभावको के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि भागलपुर में हर घर जल का नल उपलब्ध हो सके इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा 5 वर्ष पूर्व ही 317 करोड़ की लागत वाली 'भागलपुर जलापूर्ति परियोजना फेज वन' योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत 19 जल मीनार बन कर पूर्ण होने थे और हर घर नल के लिए 360 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाया जाना था और यह कार्य बिहार सरकार के द्वारा बुडको के माध्यम से होना था। भागलपुर नगर निगम की जिम्मेदारी बरारी वाटर वर्क्स के माध्यम से शहरवासियों को पानी उपलब्ध कराना है जिसकी क्षमता मात्र 17 एमएलडी पानी है, जबकि शहर को लगभग 100 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इस बात को समझने की ज़रूरत है कि बाकी 73 एमएलडी पानी के लिए बिहार सरकार की उपरोक्त योजना थी, जिसे पूरा कराना बुडको की जिम्मेदारी थी और जिसमें नगर निगम की कोई भागीदारी नहीं है। आज बुडको के पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के विरोध में यह धरना इसलिए दिया गया ताकि यह योजना जो विगत 5 साल से केवल कागजों में ही पूर्ण हो रहा है, वह धरातल पर उतरे और शहरवासियों को बड़ी समस्या से निजात मिले। आज पानी के मुद्दे पर एकमत होकर धरना पर बैठे सभी जागरूक नौजवान साथियों, अभिभावकों, माताओं-बहनों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ और यह विश्वास दिलाता हूँ कि शहर में सकारात्मक बदलाव के लिए जितनी ताक़त की आवश्यकता होगी आप सभी के विश्वास, सहयोग और समर्थन से उससे ज़्यादा जोर लगाने का प्रयास करूँगा। अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद को तोड़ने के लिए आज एक साथ भागलपुर के 51 वार्डों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उम्मीद करता हूं अब अधिकारियों की नींद खुलेगी और शहर को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगा।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें