Rewari News : IGU में चल रही सात दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ

रेवाड़ी के मीरपुर स्थित इंदिरा गाँधी विश्विद्यालय में सात दिवसीय कार्यशाला। 
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में आंकड़ों के विश्लेषण पर गत  जून  से चल रही सात दिवसीय कार्यशाला का आज विधिवत समापन हो गयाइसमें देशभर के लगभग 300 शोधार्थियों ने भाग लियाइन्हें ऑनलाइन माध्यमों से आंकड़ों का विश्लेषण करने की विभिन्न विधियों और अनुसंधान कार्य में उनके अनुप्रयोग करने के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया गयासमापन कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके गक्खड़ ने कीउन्होंने इस कार्यशाला को आयोजित करने में लगी हुई पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और बताया कि आज के समय में  डेटा की सर्वाधिक उपयोगिता है और यह आज के वक्त का खरा सोना हैबीकानेर टेक्निकल  यूनिवर्सिटी, राजस्थान के कुलपति प्रोफेसर एचडी चारण इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेउन्होंने अपने  उद्बोधन में इस बात पर जोर दिया कि आज के वक्त में शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को जोड़ा जाना अत्यंत आवश्यक है बिना मानवीय मूल्यों के शिक्षा निराधार होती हैI यह केवल मनुष्य को एक धन कमाने की मशीन बना देती है और वह मानवीय मूल्यों से रहित रह जाता हैदिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर पद से सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री पीके भारद्वाज इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहेउन्होंने अपने विभिन्न अनुभवों और अनेक व्यावहारिक उदाहरणों की सहायता से आज के युग में आंकड़ों की उपयोगिता के बारे में समझायाअंत में कार्यक्रम की संयोजक डॉ मीरा बाम्बा ने सभी मेहमानों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद कियाविश्वविद्यालय में कल दिनांक 15 जून  2020 से एक फैकल्टी विकास कार्यक्रम आरंभ होने जा रहा हैइसमें MOOCs  एवं MOODLES आधारित विधियों के आधार पर ऑनलाइन शिक्षण विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा जो आज कोविड-19 के खतरे को मद्देनजर रखते हुए आगामी सेमेस्टर में ली जाने वाली कक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकते हैइस कार्यक्रम के लिए देशभर के लगभग  45शिक्षक अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैंयह फैकल्टी विकास कार्यक्रम वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह नागर की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा हैविश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में कार्यरत डॉ भारती एवं श्री सुशांत यादव इस कार्यक्रम के आयोजक सचिव की भूमिका निभा रहे हैंI
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें