![]() |
| चंडीगढ़ में टैब पर वर्चुअल रैली देखते मंत्री. |
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने रविवार को अपने कार्यालय में सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा की प्रथम वर्चुअल रैली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का संबोधन सुना।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया है। इस डिजिटल वर्चुअल रैली में सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करते हुए बावल विधानसभा से पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकऱ भागीदारी की।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी एवं कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। आज पूरा विश्व कोविड-19 वैश्विक महामारी से त्रस्त है। ऐसे में पीएम मोदी ने समय रहते लॉक डाउन की घोषणा सहित अन्य प्रभावी कदम उठाकर कोरोना पर लगाम लगाकर देश के लोगों की जान बचाई, जिसकी सराहाना विश्व के अन्य देशों ने भी की है। कोरोना महामारी संकट का सरकार ने जिस तरह से मुकाबला किया है वह सराहनीय है। दुनियाभर में पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की तारीफ हो रही है, इससे पूरी दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है।
डॉ बनवारी लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मुख्य ध्येय है कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश व हरियाणा प्रदेश के लोगों को विश्वास हो गया है कि उनका भविष्य सुरक्षित और देश-प्रदेश की बागड़ोर मजबूत हाथों में है। इस वर्चुअल रैली के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों को आमजन के समक्ष रखा गया। उन्होंने बताया कि इस रैली का फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम व ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव प्रदर्शन किया गया। रैली का उद्देश्य केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना हैं। इस रैली में मुख्यवक्ता के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सदस्य अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने-अपने विचार रखते हुए जनता को संबोधित किया।
![]() |
| वर्चुअल रैली का प्रसारण बावल में टीवी पर देखते कार्यकर्ता. |
वहीं दूसरी ओर बावल में अमर सिंह महलावत प्रधान नगर पालिका बावल, ईश्वर चनीजा पार्षद नगर पालिका बावल, उदय महलावत, अमरजीत मंडल अध्यक्ष भाजपा बावल, ईश्वर सरपंच प्राणपुरा, धर्मवीर प्राणपुरा, राजपाल मंडल अध्यक्ष बोलनी, जोगिंदर महलावत, रवि, रामकेश व अन्य कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पूरे उत्साह के साथ वर्चुअल रैली का लाइव प्रसारण देखा व सुना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें