![]() |
| भूप सिंह भारती। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : ऑल हरियाणा शेड्यूलकास्ट एम्प्लॉईज फेडरेशन के वरिष्ठ उप प्रधान भगतसिंह सांभरिया, फैडरेशन के जिला प्रधान आर पी सिंह दहिया, हजरस के जिला प्रधान रमेश अहरोदिया, होशियार सिंह बिहागरा, कर्ण सिंह नाहरवाल, गजराज सिंह भुड़पुर आदि ने भूप सिंह भारती को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। महात्मा गांधी साहित्य सेवा मंच, गांधीनगर गुजरात द्वारा 12 जून को लॉकडॉउन के चलते विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ऑडियो महाकवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिसा, पश्चिमी बंगाल, असम और केरल आदि राज्यों से अनेक कवियों ने चढ़कर भाग लिया। देशभर के कवियों ने बाल मजदूरी को रोकने के लिये सुंदर और सारगर्भित रचनाएं लिखकर और उन्हें अपनी आवाज में रिकॉर्डिंग कर मंच पर अपने पूर्व निर्धारित समय पर प्रस्तुत की। बाल मजदूरी पर चोट करते हुए हरियाणा के साहित्यकार भूपसिंह भारती ने भी अपनी स्वरचित कुंडलिया प्रस्तुत की। संस्थान के अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल और सचिव रमेश भाई मुलवाणि ने संयुक्त रूप से देश के 105 कवियों को "नचिकेता बाल साहित्य सम्मान" से सम्मानित किया, जिनमें हरियाणा केे साहित्यकार भूपसिंह भारती को भी उनकी उम्दा रचनाधर्मिता के लिये "नचिकेता बाल साहित्य सम्मान" से सम्मानित किया गया। भूपसिंह भारती ने बताया कि वे गत 22 वर्षों से अपने लेखन से हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे है और वे इससे पूर्व भी हिंदी गौरव सम्मान, फणीश्वरनाथरेणु सम्मान, महात्मा बुद्ध रत्न सम्मान, साहित्य का पितामह भीष्म सम्मान, प्रजातंत्र का स्तम्भ गौरव सम्मान, इंद्रा स्वप्न साहित्य सारथी सम्मान, साहित्य शिल्पी सम्मान, श्रेष्ठ लघुकथाकार, अग्रसर भाषा सम्मान, श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, पर्यावरण रत्न, साहित्य सृजक सम्मान, प्रेरणा साहित्य संस्थान कोसली द्वारा सन्तरादेवी पुरस्कार के तहत महाकलमवीर सम्मान, हरिवंशराय बच्चन साहित्य सम्मान, जन प्रहरी सम्मान, मदर्स प्राइड अवार्ड, पर्यावरण संरक्षक सम्मान से और दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच नारनौल द्वारा भी दो बार सम्मानित हो चुके है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें