ग्राम समाचार, भागलपुर। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत घरों में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धि बताएंगे साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता के नाम लिखे पत्र को भी उपलब्ध कराएंगे। यह बातें गुरुवार को जिला भाजपा के उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कही है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 जून से शुरू हुए महा जनसंपर्क अभियान को लेकर तैयारी चल रही है। जिसकी शुरुआत सुलतानगंज अजगैबीनाथ प्रांगण से हो चुकी है। इसके अलावा सभी बूथ और शक्ति केंद्र पर प्रभारी और नवगठित सप्त ऋषि पीएम के पत्र का वितरण करेंगे। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बन्नी, उपाध्यक्ष रंजीत रंजन, महामंत्री राजीव कुमार, नगर प्रवक्ता सूरज मिश्रा आदि ने शाहाबाद क्षेत्रों में दौरा कर पीएम के पत्र का वितरण किया। इसके अलावा उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम, महामंत्री प्रवीण मिश्रा, सुबोध मिश्रा, मनोरंजन मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमंग सिंह आदि ने जनसंपर्क किया। वहीं शाहकुंड मंडल में शाहकुंड मंडल अध्यक्ष रॉबिन सिंह ने अपनी टीम के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धि बतायी। वहीं सजौर मंडल में मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल महामंत्री मनोज झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निवेदन भट्ट, मंत्री अमर झा ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत घरों में पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता, जनता को बताएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धि - पवन मिश्रा
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें