ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार सरकार प्रदेश की गरीब जनता के साथ छल कर रही है। कोरोना के कारण जिन गरीब परिवार को राशन कार्ड नहीं है, उनको भोजन की काफी दिक्कत हो रही है। सरकार तीन माह में राशन कार्ड विहीन परिवारों का न तो राशन कार्ड बना सकी है और न ही उन्हें राशन ही दे पा रही है। प्रवासी मजदूरों को 5 केजी चावल, गेहूं, चना एवं पैसा देने की योजना हवा-हवाई बनकर रह गई है। जिन प्रवासी मजदूरों को डीलर ने राशन दिया है, उनका नाम प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सार्वजनिक करें। क्वारेंटाइन सेंटर से घर जाने के पूर्व सभी मजदूर को घोषणा के बावजूद 1000 रुपये नहीं मिला है। कृषि अनुदान योजना भी हवा-हवाई हवाई है। मजदूरों को रोजगार के नाम पर मनरेगा योजना में प्रशासन एवं बिचौलिया द्वारा लूट मची हुई है। जिला प्रखंड एवं डीलर के मिली भगत से घोटाला हो रहा है। राशन कार्ड एवं राशन घोटाला हो रहा है। डीलर दाम ज्यादा एवं वजन कम दे रहे हैं। मजदूरों को राशन कार्ड एवं राशन मिले मजदूरों को रोजगार मिले नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। किसानों के फसल क्षतिपूर्ति की घोषणा के बावजूद मुआवजा नहीं मिला है। उसे मुआवजा दिया जाए। उपरोक्त सवाल पर राजद जनता के बीच जाकर संघर्ष करेगी।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें