ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजन राव ने कहा कि किसानों और गरीबों के मौजूदा हालात में उत्थान के लिए जो साहसी कदम छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने उठाये हैं वह सराहनीय है। हरियाणा सरकार को भी उसका अनुसरण करना चाहिए। एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा राजन राव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को सालाना 13000 रूपए प्रति एकड़ देने की बात कही है। गौरतलब है कि हरियाणा का किसान भी ऐसी ही तकलीफों से जूझ रहा है, तो सही समय के चलते सरकार को भी ऐसे ही मॉडल पर काम करके कोई नई स्कीम लानी होगी ताकि हमारे गरीब किसानों और मज़दूरों को ऐसे समय में आर्थिक रूप से सबल बने रहने में मदद मिले। इतना ही नहीं भुगतान का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाना चाहिए ना कि आढ़तियों के खातों में होते हुए। कर्ज़ माफ़ी को लेकर भी राजन राव ने प्रदेश के लिए सीएम खट्टर से मांग करते हुए कहा कि सरकार को किसानों के सभी कर्ज़ माफ़ कर देने चाहिए। साथ ही आने वाले 6 महीनों के लिए किसानों, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) छोटे दुकानदार और लघु उद्योगों के बिजली के बिल भी माफ़ किए जाने चाहिए। राजन राव ने कहा कि खट्टर सरकार को लॉकडाउन की वजह से पीड़ित मनरेगा में पंजीकृत लोगों को उनका वेतन देना चाहिए। साथ ही इस सब के चलते सरकार को यह भी ध्यान में रखना होगा कि जब ये सब स्कीम लागू की जानी चाहिए। तब इनका लाभ भी उन लोगों तक पहुँच सके और ये स्कीम महज़ कागज़ों तक सीमित ना रहे जाए।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार से प्रेरणा लें प्रदेश की खट्टर सरकार : राजन राव
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें