Jamtara News 45 वर्षिय महिला ने की आत्महत्या


ग्राम समाचार जामताड़ा:
परिवारिक कलह में 45 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के सहाना की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी उत्तम झा के पत्नी गीता झा का लाश उसी के घर में फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। बता दें कि करीब 2:00 बजे ग्रामीण के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक घर में एक महिला का शव लटका हुआ है। उसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने ग्रामीण एवं मृतिका के पति के उपस्थिति में महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले आया है। पुलिस के अनुसार महिला एवं उसके पति के बीच हमेशा झगड़ा हुआ करता था। पुलिस के अनुसार मृतिका के पति हमेशा शराब के नशा में राह करता था। पुलिस का मानना है कि यह मामला मृतिका ने पति के अत्याचार के कारण आत्महत्या कर ली है। पुलिस शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप  सौप दिया है। साथ ही पोस्टपार्टम के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ करने की बात पुलिस कर रही है। ग्रामीण के अनुसार 2:00 बजे मृतिका के पति शराब के नशा में अपने घर जब पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी गीत झा घर के फंदे से लटका हुआ है। उसके बाद मृतिका के पति ने अपने से अपने पत्नी का फंदे से लटका हुआ शव को नीचे उतारा। उसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें