Rewari News : कैप्टन अजय यादव की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने रेवाड़ी पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा

कैप्टन अजय यादव की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते दीपेंद्र हुड्डा. 
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : राज्यसभा सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज रेवाड़ी पहुंचे। वो यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की माता जी श्रीमती शांति देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाक़ात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की और पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने हरियाणा में तेज़ी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर गहरी चिंता ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण के फैलने की रफ्तार देश में सबसे ज़्यादा है। हरियाणा में महज़ 8 दिनों में मामले डबल हो रहे हैं। इसलिए ज़रूरी है वक्त रहते इसकी रोकथाम के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाए। 

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोहराया कि केंद्र सरकार को हरियाणा की मदद के लिए आगे आना चाहिए। सरकार को हरियाणा के दिल्ली, गुजरात या महाराष्ट्र बनने का इंतजार नहीं करना चाहिए और वक्त रहते सही क़दम उठाने चाहिए। जिस तरह केंद्र ने दिल्ली में टेस्टिंग 3 गुणा करने और टेस्टिंग रेट आधे करने के आदेश दिए हैं, उसी नीति को हरियाणा में भी लागू करना चाहिए। क्योंकि हरियाणा दिल्ली को तीन ओर से घेरता है और प्रदेश का बड़ा क्षेत्रफल NCR में आता है। हरियाणा में आज भी प्राइवेट लैब टेस्टिंग के 4500 रुपये ले रही हैं। दिल्ली की तरह यहां भी टेस्ट का रेट ज्यादा से ज्यादा 2400 रुपये तय करने की ज़रूरत है। 

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र ने इस दौरान लद्दाख में शहीद हुए जवानों को भी याद किया। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार को चीन के दुस्साहस को गंभीरता से लेना चाहिए। चीन जैसी बाहरी ताक़तों से लड़ाई में पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है। ये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे पर भरोसा जताने और एकजुटता दिखाने का वक्त है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें