![]() |
| रेवाड़ी जिलाधीश यशेन्द्र सिंह. |
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 4074 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 145 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 68 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब जिला में कोविड पॉजिटिव के 77 एक्टिव केस रह गए हैं। 3777 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 152 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 908 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं।
जिलाधीश ने बताया की वीरवार को जिले में 20 नागरिक कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कुतुबपुर व हांसाका से चार-चार, रामगढ़ से दो, टांकड़ी, शक्ति नगर रेवाड़ी, धारूहेड़ा सैक्टर-6, रेवाड़ी सैक्टर-4, धामलावास, बीदावास, सरस्वती विहार रेवाड़ी, गांव मायन, बालावास अहीर व मुमताजपुर में एक-एक नागरिक पॉजिटिव मिले हैं।
जिलाधीश ने बताया कि जिले में कुल कोविड पॉजिटिव के 77 एक्टिव केस हैं, इनमें डब्लयूसीएमएस झज्जर में 74 है, जबकि तीन मरीज घर में आईसोलेट किए गए हैं। वीरवार को 17 कोविड संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे हैं। जिनमें सैक्टर-4 धारूहेड़ा से तीन, सहारनवास से दो, गुडियानी, युगुल विहार ढ़ालियावास, द्वारकाधीश धारूहेड़ा, भक्ति नगर, खेड़ा आलमपुर, भोतवास अहीर, शिव कॉलोनी रेवाड़ी, माखरिया, कालूवास, कृष्णा नगर, गोकलगढ़, जाटूसाना के एक-एक कोविड संक्रमित ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं।
घबराएं नहीं, खासी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर डाक्टर से सलाह करें
जिलाधीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर उक्त नागरिक का जरूर सैंपल लें ताकि जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिक घबराएं नहीं , जिले में चिकित्सा सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। आईएलआई लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से जरूर सलाह करें।
बुधवार को लिए गए 67 सैंपल
सीएमओ ने बताया कि वीरवार को जिले में 20 कोरोना पॉजिटिव केस कंफर्म हुए हैं। वीरवार को कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 67 सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें