Jamtara News ठेला व्यापारियों ने वीरेंद्र मंडल से शिष्टाचार मुलाकात कर व्यवसाय को चालू करने का सौपा आवेदन



ग्राम समाचार जामताड़ा:
आज जामताड़ा नगर के खुदरा ठेला व्यापारियों द्वारा भाजपा वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल से शिष्टाचार मुलाकात कर उनसे लॉकडाउन अवधि से बंद उनके व्यवसाय को दोबारा शुरू करने का आवेदन दिया गया। खुदरा ठेला व्यापारियों द्वारा भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल को अपनी समस्या बताई गई, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते बंद उनके व्यवसाय के कारण उनकी आमदनी बिल्कुल ठप है एवं अब उनका घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वीरेंद्र मंडल को निवेदन किया कि दोबारा नगर में वे ठेला में अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ठेला व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि उनके इस निवेदन पर वे तुरंत जामताड़ा उपायुक्त गणेश कुमार से बात कर इस समस्या का हल निकालेंगे। उन्होंने व्यवसायियों को लॉकडाउन अवधि में ठेला लगाने के प्रतिबंध के बारे में बताएं कि इससे वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता था परंतु ब परिस्थिति नियंत्रण में इसे दोबारा इन व्यवसायियों को खोला जा सकता है। मौके पर दिलीप राउत, कैलाश सिंह, झगरू दास, बिट्टू राउत, अजय राउत, बादल सिंह, सागर रवानी, महेश बर्णवाल, राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य ठेला व्यवसाई उपस्थित थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें