![]() |
| अयोध्या में एक बौद्ध विहार के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधि। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : धम्म भूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए आंदोलन जिला इकाई रेवाड़ी के माध्यम से जिला प्रतिनिधि भगत सिंह सांभरिया की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए उपायुक्त महोदय की अनुपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से अयोध्या में एक बौद्ध विहार के निर्माण की मांग की गई। जैसा की अभी हाल ही में अयोध्या में हो रहे समतलीकरण में तथागत बुद्ध की मूर्तियां व उनसे संबंधित अवशेष निकल रहे हैं, इससे ये साबित होता है कि प्राचीन समय में यहां एक विशाल बौद्ध विहार रहा होगा और बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का विशाल केंद्र रहा है। अतः वर्तमान में भी बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले एवं तथागत बुद्ध के अनुयायी केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वहां पर एक बौद्ध विहार का भी निर्माण करवाया जाए ताकि बुद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भी आस्था का केंद्र बन सके और इसके साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वैसे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी विदेशों में जाते है तो वहाँ कहते है कि मैं तथागत बुद्घ की धरती से आया हूँ और अगर वे सही मायने में इस बात को साबित करना चाहते है तो वहाँ अवश्य ही एक बौद्ध विहार का भी निर्माण करवायेंगे। ऐसा हमे पूरा विश्वास है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से धम्म भूमि के अलावा ऑल हरियाणा शेड्यूल कास्ट एंप्लाइज फैडरेशन, हजरस, मेघवाल समाज कल्याण समिति रेवाड़ी, सेवा स्तंभ आदि संघठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से भाग लिया। जिनमें मुख्य रूप से भगतसिंह सांभरिया, जगदीशप्रसाद दहिया, आरपी सिरोहा, फूल सिंह नाहरवाल, जगदीश डहीनवाल, आर पी सिंह दहिया, नरेंद्र मेहरा, अशोक मेघवाल, गजराज सिंह भुड़पुर, मंगत सिंह डीपीई, महेंद्र सिंह, बाबूलाल पीटीआई, विजय सिंह पीटीआई आदि उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें