Bhagalpur News:15 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के अकबरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को  छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अकबरनगर निवासी नीरज कुमार एवं उसका छोटा भाई धीरज कुमार देशी शराब का कारोबार करता है। मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनो आरोपी बाहर से देशी शराब खरीदकर यहां बेचने के लिए लाया है। जिसके बाद सुबह करीब छह बजे सदलबल के साथ उसके ठिकाने पर छापेमारी किया गया। छापेमारी की भनक लगते ही दोनो शराब कारोबारी भागने लगा। भागने के क्रम में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छापेमारी के दौरान 15 लीटर देशी शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
रजनीश कुमार, अकबरनगर

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें