Rewari News : राष्ट्रीय नवचेतना के संयोजक विजय सोमाणी ने वृक्षारोपण कर कोरोना से बचाव का सन्देश दिया

राष्ट्रीय नवचेतना संगठन के संयोजक विजय सोमाणी वृक्षारोपण करते हुए। 
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : राष्ट्रीय नव चेतना मंच के पदाधिकारियों द्वारा आज वृक्षारोपण शुरू किया गया जिसमें मुख्य रूप से मंच के अखिल भारतीय संयोजक जन नेता विजय सोमाणी ने शिरकत की उन्होंने अपने उद्घोष में कहा कि आज बढ़ती हुई बीमारियों घटती हुई ऑक्सीजन घटते हुए पौधों से वातावरण दूषित हो रहा है गर्मी दिन व दिन बढ़ती जा रही है पानी की कमी भी जहां तहां कहां देखी जा सकती है पौधे लगाए व  उनका संरक्षण करें। सोमाणी ने कहा कि रेवाड़ी की पुरानी मांग एम्स पिछले शासनकाल में तय हुआ था यह भारत सरकार का मनुष्य  इलाज के लिए उत्तम व्यवस्था है उसके बाद कहां की यह अरावली क्षेत्र है इस बारे में लगातार धरना प्रदर्शन हो रहे हैं राष्ट्रीय नवचेतना मंच भारत सरकार से मांग करता है एम्स का जल्द ही निर्माण करें। कोरोना काल के बारे में कहा अगर भारत सरकार जो व्यक्ति विदेश यात्रा करके आए थे उनको समय रहते आइसोलेट कर देती तो आज देश की यह स्थिति नहीं होती हमारे देश को चीन व अमेरिका के साथ ना जोड़े क्योंकि हमारी संस्कृति, खान-पान व भौगोलिक स्थिति में दिन-रात का अंतर है हम लोग सादा खाना खाते हैं जबकि विदेशो में लोग डीप फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं यह कोई महामारी नहीं है इसमें सिर्फ सामाजिक दूरी 6 फीट व चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल करें उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि विदेश की खबरें न चलाएं भारत सरकार के संचार मंत्रालय को विदेशी न्यूज़ पर रोक लगानी चाहिए वह समाज की समस्या और युवाओं के रोजगार के बारे में खबरें चलाएं जिससे भारत देश उन्नति  करेगा। किसानों के बारे में कहा कि भारत सरकार का किसानों के बारे में अध्यादेश वह अनाज कहीं भी बेचे ये एक ऐतिहासिक कदम है इससे किसान अपनी मनचाही कीमत पर फसल बेच सकेगा। सोमाणी हरियाणा सरकार से पुरजोर अपील की है वह सरकारी कर्मचारियों का वेतन तुरंत प्रभाव से कोई समयावधि तय करके देना शुरू करें जिससे कर्मचारियों में अजकरता का माहौल न हो वर्तमान में रेवाड़ी के डेढ़ सौ कंप्यूटर ऑपरेटर को पिछले 2 महीने से वेतन मान नहीं मिला। सोमाणी ने कहा आगामी मानसून  में प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाएं वह उसकी खाद पानी की जिम्मेवारी स्वयं ले वृक्षारोपण का कार्य जिला स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की अपना खान-पान ठीक रखें जिससे मनुष्य स्वस्थ रहेगा। कोरोना के हालात में  घबराए नहीं बल्कि संयम से काम ले इस मौके पर अशोक चौधरी, धर्मेंद्र यादव बैरियावास, किशन भंडारी, बाबूराम, गीता यादव, कुसुम आदि मौजूद रहे। 

 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें