ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी,पाकुड़िया के सौजन्य से प्रखण्ड के प्रखण्ड संसाधन व्यक्ति के द्वारा समुदाय स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 08 जून से 14 जून तक किया जा रहा है।इससे पूर्व DRP-जिला संसाधन व्यक्ति का प्रशिक्षण 01 जून तथा BRP- प्रखण्ड संसाधन व्यक्ति का प्रशिक्षण 03 जून को दिया जा चुका है।इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर समुदाय स्तरीय प्रशिक्षक के द्वारा प्रखण्ड के सारे सखी मंडल को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य दिनांक 15 जून से 25 जून तक है।इसी के तहत सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र,पाकुड़िया में बीपीएम मो फ़ैज़ आलम की उपस्थिति में बीएपी तुलसी गुप्ता और पीआरपी पुष्पा कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस प्रशिक्षण में मुख्यतः निम्न जानकारी दी जा रही है-कोरोना का लक्षण,कोरोना वायरस से बचाव के उपाय,कोरोना वायरस कैसे फैलता है,कोरोना किसे हो सकता है,बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को होम क्वारनटाईन में रहने के दौरान बरतने वाली सावधानियां,सामूहिक दूरी कैसे बनाये रखना है,घर पर संगरोध में कैसे रहना है,लॉकडाउन के पश्चात समूह,ग्राम संगठन,उत्पादक समूह का बैठक की प्रकिया,लॉकडाउन के पश्चात कोविड 19 से बचाव के लिए आवश्यक कदम,कोविड 19 के संदर्भ में भेदभाव और उपेक्षा, कोरोना वायरस के रोकथाम में सखी मंडल की भूमिका,कोविड 19 के संदर्भ में घरेलू हिंसा और बाल यौन शोषण की रोकथाम इत्यादि।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें