Rewari News : पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने पीटीआई शिक्षकों के धरने को समर्थन दिया

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव हटाए गए पीटीआई शिक्षकों के धरने को समर्थन देते हुए। 

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाडी : हरियाणा में वर्ष 2010 में भर्ती किए गए 1983 पीटीआई को हटाने के विरोध में धरने पर बैठे पीटीआई शिक्षकों को राजीव गांधी चौक रेवाडी पहुंचकर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपना समर्थन दिया। कप्तान अजय यादव ने कहा कि 2010 मेंभर्ती किए गए 1983 पी टी आई को हटाने व पुन नई भर्ती करने वाला भाजपा-जजपा सरकार का फैसला बडा ही दुर्भागयपूर्ण है। आज कोविड 19 की विश्वव्यापी महामारी के चलते भारत में ही नही पूरे विश्व में रोजगार पर संकट छा गया है ऐसी परिस्थितियों में 10 वर्षों से कार्यरत इन अध्यापकों का रोजगार छिनना इनके लिए अत्याधिक पीडादायक है। एक तरफ कोरोना महामारी का भय तथा दूसरी तरफ रोजगार समाप्त होने के फैसले ने इन अध्यापकों को मानसिक तौर पर अत्यधिक प्रताडित कर दिया है। कैप्टन यादव ने कहा कि ये पी टी आई पूरे हरियाणा के हर जिले में से हैं। पी टी आई को हटाने से इनका आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समाजिक नुकसान भी है। समाज में इनकी पहचान एक अध्यापक के रूप में है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को इनकी मदद करनी चाहिए लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नही है। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि इतने वर्षों तक सेवा करने के बाद उनके पास जीवन व्यापन का कोई रास्ता नही बचता है। प्रदेश सरकार के सभी अध्यापक एवं कर्मचारी सरकार के साथ तन मन धन से खडे हैं। सभी कर्मचारियों व अध्यापकों ने स्वेच्छा से कोरोना रिलीफ फंड में बढ चढकर दान दिया है। इतना ही नही ये अध्यापक कर्मचारी संगठनों के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अध्यापक अपनी जान जोखिम में डालकर बेसहारा व प्रवासी मजदूरों की सेवा करने में लगे हैं। इसलिए सरकार को इस मामले पर विचार करते हुए मामले की पुन: जांच करवानी चाहिए।
 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें