Rewari News : ललिता मैमोरियल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

एलएम हॉस्पिटल में ब्लड डोनेसन कैंप में उपस्थित रोटरी क्लब के सदस्य। 
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : विश्व रक्तदाता दिवस पर रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के तत्वावधान में शहर के ललिता मैमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसमें मुख्य रूप से संगलो इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर वीपी यादव, विनय भटनागर, संजय रोहिल्ला, मुकुल सक्सेना, पूर्व प्रधान हरीश अरोड़ा के पुत्र अंचित अरोड़ा तथा अन्य का सहयोग रहा। शिविर का शुभारंभ ललिता मैमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. घनश्याम मित्तल व रोटरी कल्ब के प्रधान अरुण गुप्ता ने किया। शिविर के आयोजक डा.नवीन अदलखा ने बताया कि रोटरी कल्ब हर साल बढ़चढ़ रक्तदान शिविर आयोजन करता है। 2019-20 में अरुण गुप्ता के कार्यकाल में 1500 से ज्यादा यूनिट विभिन्न ब्लड़ बैंक के लिए एकत्रित किया जा चुका है। क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कैंप को सफल आयोजन के लिए रोटरी कल्ब के सचिव जेपी चौहान, डा. सीमा मित्तल, डा. विशाल, डा. सरिता, बलबीर, हरिप्रकाश, दाताराम का विशेष योगदान रहा। रोटरी क्लब की तरफ से अवार्ड वितरण समारोह में रक्तदान शिविर में सहयोग करने वालों को सम्मानित भी किया गया।  
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें