GoddaNews: लोजपा प्रदेश महामंत्री जवाहर यदव ने की संगठनात्मक बैठक

बैठक करते प्रदेश महासचिव जवाहर लाल यादव

ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 14 6 2020 को प्रदेश महासचिव सह संथाल परगना प्रभारी जवाहर लाल यादव के आवासी कार्यालय गोड्डा में लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक संपन्न हुई जिसका अध्यक्षता श्री यादव कर रहे थे बैठक में संगठनात्मक मजबूती हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ साथी यह भी बातें हुई की जहां झारखंड सरकार पलायन के मुद्दे पर बड़ी-बड़ी बातें करती थी आज वही सरकार हरी झंडी दिखाकर मजदूरों को बाहर भेज रहे हैं| इस सरकार के कथनी और करनी मैं काफी अंतर है|आरक्षण के मुद्दे पर भी बातें हुई कि आरक्षण कोई खैरात नहीं है, यह संविधानिक अधिकार है| वहीं पर आज कोरोना जैसे महामारी के समय में भी करंट टाइम सेंटर पर सरकार की कोई सुविधा नहीं है| कोटा हॉस्पिटल में रोगी परेशान है| लोग जमीन पर लेटे हुए हैं| बेड तक उपलब्ध नहीं कराते और बातें तो बड़ी बड़ी बोली जाती है, इसलिए झारखंड सरकार से लोक जनशक्ति पार्टी यह मांग करती है की क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाए वहीं पार्टी ने यह भी मांग किया की जल्द से जल्द किसानों का रीन माफ किया जाए इसके अलावा श्री यादव ने यह भी कहा की अदानी पावर प्लांट में अगर लोकल मजदूरों को काम नहीं मिला तो लोक जनशक्ति पार्टी मजबूत तरीके से आंदोलन करेगी साथ ही इस मीटिंग मे सैकड़ों लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य सह केंद्रीय खाद आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान पर आस्था और विश्वास जताते हुए दर्जनों लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण किया और अपने नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया सदस्यता लेने वाले में निर्मल कुमार साह, मुकेश कुमार साह, विक्रम कुमार साह, संतोष कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, कौशल आलम, पंकज यादव  राजेश यादव, राजीव रंजन, शिव शंकर कुमार, मुकेश कुमार पंडित, राजकुमार, मनोज पासवान दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश नेता राज कुमार मंडल, जिला संयोजक विकास कुमार यादव, अनिल कुमार चौधरी, नीरज पासवान, प्रह्लाद यादव, नवल बिट्टू, राधा कृष्ण किशोर, सुभाष यादव, प्रह्लाद यादव सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे|
-: बी. के. चौबे, ग्राम समाचार :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें