Narayanpur News (Jamtara) नारायणपुर बाजार से दलदाला मोड़ तक सड़क जर्जर


ग्राम समाचार नारायणपुर:
नारायणपुर बाजार से दलदला मोड़ तक जाने वाली सड़क पर लोगो को अपने सुरक्षा का ही भय और आशंका जान पड़ता है। इस मुख्य बाजार से हर वक्त दलदला मोड़ हो या प्रखंड मुख्यालय तथाअन्य जगहों तक जाने के लिये लोगो को हरबार इसी रोड को पार करने हेतु सोंचने के लिये मजबूर होना पड़ता है। यह दलदला मोङ गोविन्दपुर साहेबगंज हाइवे मुख्य पथ पर स्थित है। जहां हर दिन दुर्घटना घट जाने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।
ऐसे में लोग अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर तथा होने वाले खतरे को भांप कर यहां से बाजार तक जाने वाली सड़क की मरम्मती कराने की मांग जिला प्रशासन और स्थानीय  विधायक डाॅ इरफान अंसारी से की है । गोविन्दपुर साहेबगंज हाइवे पर स्थित होने के कारण कब किस वक्त लोग वाहन के चपेट में आ जाये यह कोई नही कह सकता है । इस बात को लेकर लोगो में यहां पर लगातार चलते वाहनों के आवागमन को लेकर काफी आशंकित होने लगे है। नारायणपुर बाजार के दुकानदारों को अपने सामानों को मंगाने हेतु इसी खतरनाक सड़क को पास करना पड़ता है। बाजार से सामान लोड कर आती हुई गाङियाॅ एकाएक हाईवे रोड पर चढती है। जिससे वाहनों से टकरा जाने का भय हमेशा बना रहता है। बाज़ारवासी सहित दलदला के लोगों ने सड़क मरम्मति की मांग की है।
अमरनाथ मिश्रा,ग्राम समाचार, नारायणपुर
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें