Rewari News : रेवाड़ी शहर की क्राइम से जुडी खबरें




-महिला से अश्लीलता करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ अश्लीलता करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ चौटाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे क्वारेंटाइन करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उक्त मामले की जांच कर रही एएसआई सुशीला देवी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उन्होंने घर में साजे का समरसिबल लगवाया हुआ है। 2 जून को वह समरसिबल चालू कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर विकास उर्फ चौटाला आया और समरसिबल को बंद कर दिया। उसने दोबारा चालू किया तो आरोपी ने अश्लीलता शुरू कर दी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बीच बचाव में आई उसकी सास को भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विकास उर्फ चौटाला को गिरफ्तार कर लिया है।

-मामा के लड़के के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी काबू
-शहर थाना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
शहर के एक होटल में अपने मामा के लड़के को बुलाकर उसका फोन लेकर अकाउंट से 69 हजार रुपए की नकदी उड़ाने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की पहचान कोसली के गांव जुड्डी निवासी विपिन उर्फ मोनू के रूप में हुई है। आरोपी का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे प्रधान सिपाही चरण सिंह ने बताया कि गांव जैनाबाद निवासी रोहित ने शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी ही बुआ के लड़के विपिन उर्फ मोनू व उसके गांव के प्रदीप के खिलाफ मारपीट कर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था। रोहित ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है तथा अपने दोस्त के साथ सेक्टर-2 बावल में किराए पर रहता है। 21 नवंबर 2019 को उसकी बुआ के लड़के विपिन ने फोन कर उसे रेवाड़ी में कानोड़ गेट स्थित एक होटल के कमरे में बुला लिया और फिर जबरदस्त बीयर पिलाई। बाद में उसका फोन ले लिया और उससे यूपीआई नंबर लेकर पैसे ट्रांसफर करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी विपिन व उसके साथ मौजूद प्रदीप ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके दोनों फोन अपने कब्जे में ले लिया तथा उसे होटल के कमरे के बाथरूम में बंद कर फरार हो गए। बाद में दोनों ने उसके खाते से एक बार में 49 हजार और दूसरी बार 20 हजार रुपए की नकदी साफ कर दी। कुल 69 हजार रुपए की नकदी साफ होने के बाद पीड़ित ने रात को ही अपने नाना और मामा को सूचना दी। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें