Bhagalpur News:डिप्टी मेयर ने वार्ड 48 के लोगों की सुनी समस्या, निदान का दिया भरोसा

ग्राम समाचार, भागलपुर। वार्ड 48 के स्थानीय लोगों ने गुरुवार को पानी की समस्या से डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को अवगत कराया और साथ ही साथ यह भी बताया की बुडको के द्वारा विगत 2 साल पहले ही पाइप गिराई गई थी जो आज तक वहीं जस के तस रखा हुआ है। इस बाबत डिप्टी मेयर ने स्थानीय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इनकी ज़रूरत को देखते हुए शीघ्र कोई वैकल्पिक व्यवस्था करूँगा और साथ ही साथ बुडको के ग़ैरज़िम्मेदार पदाधिकारियों के ख़िलाफ़ जल्द मोर्चा खोलूँगा। डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर के लगभग सभी वार्डों में पानी के लिए लोग परेशान हैं। लेकिन अफ़सर अपने एसी कमरे से बाहर निकलकर देखने तक के लिए तैयार नहीं है। जिस पदाधिकारी से बात करो वो अपने से ऊपर वाले पदाधिकारी से बात करने को कह अपना पल्ला झाड़ लेता है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें