Rewari News : प्रधान सचिव राजा शेखर वुंडरू ने लिया कोविड की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव एवं जिला रेवाड़ी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षण अधिकारी राजा शेखर वुंडरू (आईएएस) ने वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई मैडिकल सुविधाओं सहित अन्य संबधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधान सचिव ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में जिला प्रशासन के साथ बैठक में अभी तक की गई व्यवस्थाओं और भविष्य की रणनीति पर फीड बैठ लिया और फिर मौके पर जाकर इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सरकार द्वारा जिला रेवाड़ी के लिए नियुक्त किए गए कोविड नोडल अधिकारी कुलविंद्र सिंह (आई पी एस )आई जी हरियाणा पुलिस, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, एसपी नाजनीन भसीन, एडीसी राहुल हुड्ïडा, एसडीएम रविंद्र यावद, सीएमओ डॉ सुशील माही, डीएसओ डॉ विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान सचिव ने बैठक में टैस्टिंग व सैंपलिंग सुविधा, कान्टैक्ट ट्रेसिंग, कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सामान की आपूर्ति, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए किए जा रहे कार्य, संभावित मरीजों की पहचान और उनकी सैंपलिंग, क्वारंटीन केंद्रों व होम क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों की मैडिकल केयर, अस्पताल में एंबूलेंस सेवा, कॉल सेंटर के माध्यम से दी जा रही जानकारियां, चिहिन्त किए गए कोविड अस्पताल में मैडिकल उपकरण व सुविधाएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधान सचिव बैठक उपरांत कोविड मरीजों के लिए की गई चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने के लिए नागरिक अस्पताल, पुष्पाजंलि अस्पताल, सिगनेस अस्पातल,विराट अस्पताल, क्वारंटीन केंद्र आईजीयू मीरपुर, क्वांरटीन केंद्र  राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा, क्वांरटीन केंद्र कृषि महाविद्यालय बावल का निरीक्षण किया। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल में 100 बैड के अतिरिक्त प्राइवेट अस्पतालों में भी बैड आरक्षित किए गए हैं। जबकि विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके लौट रहे या आईएलआई लक्षण प्रतीत होने वाले व्यक्ति जिसे  मैडिकल टीम यह समझती है कि कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए क्वांरटीन करने की जरूरत है। इस व्यवस्था के तहत जिला भर में  नौ क्वारंनटीन सेंटर बनाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि रेवाड़ी के कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए झज्जर स्थित वल्र्ड मैडिकल कॉलेज में बैड आरक्षित किए गए हैं। सैंपल टेस्टिंग के लिए गुरूग्राव व फरीदाबाद भेजे जा रहे हैं। प्रधान सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान अभी तक की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन कोविड जैसी वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए हर कठिन से कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए।  
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें