ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी,पाकुड़िया के सौजन्य से प्रखण्ड के प्रखण्ड संसाधन व्यक्ति के द्वारा इसी के तहत आज बिचपहाडी पंचायत के रामघाटी गांव में बीएपी तुलसी गुप्ता के द्वारा तथा पीआरपी पुष्पा कुमारी के द्वारा खजुरडांगाल पंचायत में प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर बीपीएम मो फ़ैज़ आलम उपस्थित थे।इस प्रशिक्षण में मुख्यतः निम्न जानकारी दी जा रही है-कोरोना का लक्षण,कोरोना वायरस से बचाव के उपाय,कोरोना वायरस कैसे फैलता है,कोरोना किसे हो सकता है,बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को होम क्वारनटाईन में रहने के दौरान बरतने वाली सावधानियां,सामूहिक दूरी कैसे बनाये रखना है,घर पर संगरोध में कैसे रहना है,लॉकडाउन के पश्चात समूह,ग्राम संगठन,उत्पादक समूह का बैठक की प्रकिया,लॉकडाउन के पश्चात कोविड 19 से बचाव के लिए आवश्यक कदम,कोविड 19 के संदर्भ में भेदभाव और उपेक्षा, कोरोना वायरस के रोकथाम में सखी मंडल की भूमिका इत्यादि की जानकारी दी जा रही है।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें