ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3537 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 72 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 25 कोविड संक्रमण से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिला में कोविड पॉजिटिव के 47 एक्टिव केस रह गए हैं, 3184 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 281 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 922 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। जिलाधीश ने बताया कि जिले के कोविड पॉजिटिव मरीजों को ऊपचार के लिए डब्लयूसीएमएस झज्जर में 33, मीडियर मानेसर में दो, पीजीआईएमएस रोहतक, एसजीटी गुरूग्राम, बीएलके अस्पताल दिल्ली, मैडिसिटी गुरूग्राम में एक-एक मरीज एडमिट हैं। जबकि दो कॉविड पॉजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। छह मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को धारूहेड़ा में चार तथा गुडियानी व योग विहार में एक-एक कॉविड पॉजिटिव केस मिले हैं। मधु विहार (सनसीटी ),आसियाकी गौरावास, कालूवास, सेक्टर चार धारूहेड़ा और भैरू चौक रेवाड़ी के एक-एक नागरिक कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौट आए हैं। जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु, क्रॉनिक बीमारियों से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष तक की आयु के बच्चों को घर में ही रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहे। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें और घर से बाहर फेस मास्क जरूर पहने। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें। जिलाधीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर उक्त नागरिक का जरूर सैंपल लें ताकि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि जिलाधीश नए छह पॉजिटिव मिले केसों की कान्टैक्ट ट्रेंसिंग के आधार पर सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इन नंबरों पर लें मदद : जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन : 11 जून : कोरोना संक्रमण से पांच ठीक हुए और छह नये पॉजिटिव मिले
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें