ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : राष्ट्रीय नव चेतना मंच के प्रभारी व युवा समाजसेवी धर्मेंद्र यादव बैरियावास ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आज हमारा भारत देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है आए दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी चलने वाली है घर से बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोये इस भयावह महामारी से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का सहारा ले। धर्मेंद्र बैरियावास ने कहा कि अब लोगों को कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। इससे बचने के लिए हमें हमारे शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी गौरतलब है कि अब तक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोई भी वैक्सीन बाजार में नहीं आई है लेकिन कई देशों ने इसे बनाने का दावा पेश किया है लेकिन फिर भी इसे बाजार में आने के लिए अभी समय और लगेगा ओर यह वैक्सीन कितनी कारगर साबित होगी इसका पता भविष्य में चलेगा। धर्मेंद्र ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर जनता के घावों पर नमक छिडक़ने का काम किया है। कोरोना महामारी के चलते जहां सभी कामधंधों पर बुरा असर पड़ा है, लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ रहा है व बेरोजगारी चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं लेकिन वहीं सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन पर करों का बोझ डालकर केंद्र व प्रादेशिक सरकार ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। इन बढ़ी हुई कीमतों से महंगाई और बढ़ेगी व आमजन का जीवन ज्यादा दूभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि करके महंगाई में और बढ़ौतरी कर रही है जिससे आम जनता महंगाई की मार झेलने पर मजबूर है। अगर सरकार ऐसे ही तेल के दाम लगातार बढ़ाती रही तो वो दिन दूर नहीं जब लोग सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद भी भाजपा की सरकार ने आम आदमी को राहत देने की बजाय उनकी जेबों पर डाका डालने का काम किया है।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : कोरोना महामारी से बचाव के लिए समाजसेवी धर्मेंद्र बैरियावास ने लोगों को किया जागरूक
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें