ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : प्रदेश में 1983 पीटीआई शिक्षकों को नौकरी से निकालने का मामला गर्माता जा रहा है। शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से लगातार आज पांचवे दिन भी जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। रेवाड़ी के राजीव चौक पर शिक्षक संघ ने एकत्रित होकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन कर रहे इन शिक्षकों को विभिन्न पार्टी और विपक्ष के नेताओं का समर्थन मिल रहा है बुधवार को जहाँ पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने अपना समर्थन दिया तो वही गुरुवार को समाजसेवी राजेश शर्मा बिठवाना ने भी अपना समर्थन दिया और शिक्षको को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि या तो सरकार एक महीने के भीतर सभी शिक्षकों को नौकरी पर वापस बहाल करें अन्यथा वे धर्म परिवर्तन करेंगे। नौकरी से निकाले गए शिक्षकों का कहना है कि दस वर्षो से वे प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे थे उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की बदौलत कितने ही मैडल लाने में हम कामयाब हुए। उन्होंने नौकरी पर रहते खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। लेकिन अब सरकार के द्वारा 1983 पीटीआई अध्यापको को नौकरी से ऐसे समय में निकाल दिया गया है जबकि लॉक डाउन का समय है और उनमे अधिकॉंश ओवर ऐज हो चुके है। ऐसे में वे कहीं के भी नहीं रहे अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम रोजगार देना होता है न कि रोजगार छीनना। नौकरी से हटाए गए शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि है कि सरकार जल्द से जल्द बर्खास्त किये गए शिक्षकों को वापस लें अन्यथा मजबूर होकर उन्हें अपना धरम परिवर्तन करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा दस साल पहले लगे 1983 शारीरिक शिक्षकों को नौकरी से निकालते हुए नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया था। निकाले गए इन शिक्षकों में 90 टीचर रेवाड़ी जिले से है। जिन्होंने इसकी सीबीआई जाँच की मांग करते हुए कोर्ट में सरकार की ओर से निष्पक्ष पैरवी की मांग उनकी और से की गई है।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : शारीरिक शिक्षक संघ ने नौकरी बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें