Khaira News (Jamtara) उच्च स्तरीय कमिटी के साथ अष्टमंगल कमिटी की सहमति बनने से पारा शिक्षकों में हर्ष


ग्राम समाचार, खैरा:
मंगलवार को उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक में पारा शिक्षकों की स्थाईकरण नियमावली में सहमति बनने से नाला प्रखंड क्षेत्र के पारा शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया हैं। मौके पर पारा शिक्षक संघ के शांतिमय मन्ना, तरूण गगन, पुनू बाउरी, दयामय मंडल, काजल माजी, विजय लायक, जसमेल टुडू, सुदीप मंडल, बामापद मंडल, बाप्पादित्य, संतोष सिंह, सरिता सिंह, अनुप सिंह, सहित अन्य पारा शिक्षक/ शिक्षिकाओं का कहना है कि हमारे लंबे समय की मांग और हक अधिकार के लिए सरकार ने सहमति प्रदान की है इससे हमलोगों में खुशी है। उन्होंने कहा हमलोगों के स्थाईकरण और वेतनमान के लिए सरकार ने जो नियमावली बनाईं है, उसमें हमारे मांग/ हित के लिए जो आंशिक सुधार की सहमति बनी है इसके लिए शिक्षा मंत्री सहित उच्चस्तरीय कमिटी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने कहा नियमावली को इतने संतुलित किया गया है कि किसी भी पारा शिक्षक को इस नियमावली का विरोध करने का मौका नहीं दिया है। उन्होंने कहा इस नियमावली से किसी भी पारा शिक्षकों को कोई नुकसान नहीं है, अपितु थोड़ी हम सभी को स्थाई होने का सुअवसर मिल रहा है हम सभी को इस अवसर का लाभ लेने के लिए तैयार हो जाना होगा।
-विवेक आनंद, ग्राम समाचार, खैरा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें