ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा सरकार ने क्षेत्र के महत्वाकांक्षी मनेठी एम्स प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल को अब 30 जून तक खोलने का निर्णय लिया है ताकि भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल पर स्वेच्छा से मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन सरकार को आसानी से दे सकें। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से मनेठी एम्स के लिए जमीन की आवश्यकता जनवरी माह में अपलोड की थी। लॉकडाउन के दौरान बंद हुए पब्लिक डीलिंग के कार्यो के कारण सरकार ने एक बार फिर ई भूमि पोर्टल को मनेठी एम्स के लिए खोल दिया है। प्रदेश सरकार ने ई-भूमि पोर्टल पर मिले अच्छे रिस्पोंस और ग्रामीणों की मांग पर ई भूमि पोर्टल को खोलने की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। मनेठी एम्स प्रोजेक्ट पूरे विवरण के साथ पर ई भूमि पोर्टल पर क्रमांक नंबर 39 पर अपलोड है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन सरकार को देने के लिए स्वयं ऑनलाइन माध्यम से, कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से, पटवारी के पास बैठकर या सरकार द्वारा अधिकृत एग्रीग्रेटर के माध्यम से अपनी पेशकश कर सकते हैं उपायुक्त ने बताया कि मनेठी गांव में लगभग 947 एकड़ और माजरा मुस्तिल भालखी में 891 एकड़ भूमि एनसीजेड अरावली जोन से बाहर है। जबकि ई-भूमि पोर्टल पर मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए केवल 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा बताई गई है। उम्मीद है कि इन गांवों के भू स्वामी मनेठी में प्रस्तावित विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से लैस मनेठी एम्स के लिए जमीन ई-भूमि पोर्टल पर स्वेच्छा देंगे। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा ई-भूमि पोर्टल के खोलने की समय सीमा बढ़ाने के साथ ही संबधित विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने के बारे मेंं निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल की जानकारी होने से ही अपनी जमीन मनेठी एम्स के लिए स्वेच्छा दे पाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि मनेठी एम्स प्रदेश और इस क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बनाया जा रहा है। मनेठी एम्स के शुरू होने से इस क्षेत्र मेंं हैल्थ और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उद्यमी निवेश करेंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मनेठी एम्स के लिए केवल 200 एकड़ भूमि की जरूरत ई-भूमि पोटर्ल पर विभाग द्वारा मांगी गई है। उम्मीद है कि मनेठी व माजरा मुस्तिल भालखी गांवों के भू स्वामी मनेठी एम्स के महत्व को समझते हुए स्वेच्छा से जमीन देने के लिए आगे आएंगे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें