Pakur News: महेशपुर सीओ ने गढ़बाड़ी गांव पहुँचकर गोचर भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने का सूचना पट लगाया

ग्राम सामचार, पाकुड़। महेशपुर अंचल के गढ़बाड़ी मौजा स्थित अनावादी गोचर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के सूचना पर बृहस्पतिवार को अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल तथा सीआई देवकांत सिंह गढ़बाड़ी गांव पहुंचकर गोचर भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने का सूचना पट लगाया। अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल ने बताया कि कुछ माह पूर्व सरकारी गोचर भूमि से अंचल प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया था। अतिक्रमण मुक्त करने के बावजूद भी सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग पुनः गोचर भूमि को अतिक्रमण करने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर आज उक्त गोचर भूमि को अतिक्रमण नहीं करने का सूचना पट लगाया गया।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें