ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए आपरेशन संवदेना में रेवाड़ी जिला प्रशासन का उल्लेखनीय योगदान व भूमिका रही है। आपरेशन संवेदना के अंतर्गत उपायुक्त यशेन्द्र सिंह द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद उदय सिंह देशवाल सहित जिला प्रशासन की टीम को प्रशस्ति पत्र के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार राव की ओर से प्रोत्साहित किया गया है। प्रवासी श्रमिकों को बेहतर ढंग से उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिप ने इस प्रशस्ति पत्र के माध्यम से मिले सम्मान को उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा सहित रेवाड़ी प्रशासन को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि डीसी यशेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी से अपने घर जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण करते हुए उन्हें नि:शुल्क यात्रा के साथ उनके गृह राज्यों में भेजने के समुचित प्रबंध टीम वर्क के साथ किए गए। उन्होंने बताया कि आपरेशन संवेदना के तहत रेवाड़ी से अभी तक 23 हजार, 343 पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाया गया है। इनमें 14 हजार 690 श्रमिक स्पेशल ट्रेन और आठ हजार 653 को रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके गृह राज्यों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को किसी प्रकार से भी परेशानी न हो इसके लिए उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे और यही कारण रहा है कि प्रवासी श्रमिक एक बार फिर अपनी कर्म भूमि पर आने का वादा करते हुए खुशी से रवाना हुए। नोडल अधिकारी एवं सीईओ उमेद सिंह ने कहा कि रेवाड़ी से दूर दराज के क्षेत्रों वाले राज्यों में विशेष श्रमिक ट्रेन के माध्यम से तथा साथ लगते राज्यों में बसों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच करने उपरांत ही फूड पैकेट, मास्क आदि देकर प्रवासी श्रमिकों को अस्थाई शेल्टर होम से रवाना किए गए। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के लिए जहां सरकार की ओर से नि:शुल्क यात्रा के प्रबंध किए गए थे वहीं ग्राऊंड लेवल पर अस्थाई शेल्टर होम तक पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को लाने, उनके रहने व खाने के प्रबंध सहित उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना करने में एसडीएम कुशल कटारिया, एसडीएम रविन्द्र यादव, एसडीएम रविन्द्र कुमार, सीटीएम संजीव कुमार, रेडक्रॉस, स्थानीय शहरी निकाय, स्वास्थ, पुलिस, ग्राम सचिव, पटवारी, प्रशासन के कर्मचारियों, रोडवेज बस चालकों-परिचालकों, रेडक्रॉस वालंटियर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का भी अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नोडल अधिकारी की ओर से दिया गया यह प्रोत्साहन जिला के सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समर्पित है।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : रेवाड़ी से 23 हजार 343 प्रवासी श्रमिकों को पंजीकृत कर पहुंचाया उनके गृह जिले
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें