ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर बीते दिन बुधवार शाम को हुई तेज बारिश के दरम्यान ब्रजपात होने से महेशपुर थाना क्षेत्र के जुगिडीह गांव के एलेसन सोरेन (15) वर्ष, बाबुधन सोरेन (7) वर्ष, जीतराम हेम्ब्रम (12) वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार रात व गुरुवार सुबह काफी समझाया गया कि बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराने से प्राकृतिक आपदा ब्रजपात से मौत होने पर आपदा राहत के तहत मिलने वाली चार लाख रुपये की राशि का लाभ मिलेगा। अधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बाद भी मृत बच्चों के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर राजी नहीं हुए। मृत तीनों बच्चे के परिजन ने महेशपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम न कराने तथा शव का अंतिम संस्कार कराने की मांग की। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के सम्बंध में वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए उनके प्राप्त निर्देश के आलोक में स्थानीय अधिकारियों ने शव को अंतिम संस्कार कराने की अनुमति उनके परिजनों को दे दी गयी।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें