Rewari News : 21 जून को कुरुक्षेत्र में लगने वाला सूर्यग्रहण मेला नहीं लगेगा : डीसी

रेवाड़ी डीसी यशेंद्र सिंह। 
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : डीसी  यशेंद्र सिंह ने कहा कि 21 जून को सूर्यग्रहण के अवसर इस बार कुरूक्षेत्र में सूर्यग्रहण मेले का आयोजन इस बार कोरोना वायरस के कारण नहीं होगा। 19 जून से 21 जून तक ब्रहमसरोवर पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र प्रशासन की ओर से इस सूर्यग्रहण पर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के मद्देनजर ब्रहमसरोवर सहित सरोवर के एक किलोमीटर के क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 जून से 21 जून तक दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 के तहत 144 लगाई गई है, जिसके चलते लोगों को सूर्यग्रहण के अवसर पर कुरूक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर जाकर स्नान करने की इजाजत नहीं होगी। डी सी यशेन्द्र  सिंह ने जिलावासियों का आह्वान किया कि इस बार सूर्यग्रहण के अवसर पर घर में रहकर ही पूजा अर्चना करें और कुरूक्षेत्र जाने का प्रयास न करें। कुरूक्षेत्र प्रशासन द्वारा ब्रहमसरोवर व साथ लगते एरिया में 19 जून से 21 जून तक प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें