Pathargama News: क्वारंटाइन केन्द्रों में भोजन परोसने वालों को भुगतान किया गया सहयोग राशि



सहयोग राशि का भुगतान करते प्रखंड विकास पदाधिकारी
ग्राम समाचार, पथरगामा:-  आज 18 जून गुरुवार को प्रखंड के सभागार में अजीम जी प्रेमजी, Fillanthropy Initiative के सौजन्य से प्रदान संस्था के बैनर तले प्रखंड के सभी क्वॉरेंटाइन केंद्रों में रखे गए प्रवासी मजदूरों को भोजन व्यवस्था मुहैया करने वाले 56 स्त्री/पुरुषों को प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद के हाथों चेक के माध्यम से सहयोग राशि का भुगतान किया गया।मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन में रखने के लिए बोहा, खरियानी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर, कोरका घाट, लौगांय, रूपुचक, बेलसर, महेशलिट्टी, तरडीहां, मांछीटांड़, कोहवारा और गंगटाकला में क्वॉरेंटाइन केंद्र बनाया गया था।इन्हीं केंद्रों में रखे गए प्रवासी मजदूरों को अपने सहयोगियों के साथ भोजन बनाकर खिलाने वाले कुल 56 लोगों को रोजाना ₹140 प्रति मजदूर के हिसाब से सहयोग राशि का भुगतान किया गया। मौके पर प्रदॎनॎ संस्था के मनीष पांडे, भोलु बेनल, महेशलिट्टी मुखिया लिलीसी हेंब्रम आदि मौजूद थे।
 -: अमन राज, पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें