Rewari News : आईजीयू मीरपुर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य जाँच और कोविड-19 के लिए दिशा निर्देश दिए


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : इन्दिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के जन-स्वास्थ्य प्रबन्धन के निदेशक डॉ0 ममता कामरा ने विश्वविद्यालय कैम्पस में कार्यरत और विश्वविद्यालय आवास में रह रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य व कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए है जो इस प्रकार है:- विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों के लिए आयोग्य सेतू ऐप डाउनलोड व प्रयोग करना सुनिश्चिित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय आवास में किए गए क्वारंटिन कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक भवनों और आवासीय भवनों को समय पर सेनेटाईजर किया जा रहा है। इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय आवास में किए गए क्वारंटिन कर्मचारियों को प्रतिदिन आवश्यक वस्तुओं और दूसरी आकस्मिक आवश्यकतआंें की सहायता हेतु सम्बन्धित अधिकारी को आदेश दे दिए गए है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जन-स्वास्थ्य प्रबन्धन के निदेशक डॉ. ममता कामरा द्वारा दी गई है।    
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें