Bhagalpur News:जरूरतमंद परिवारों के बीच राजद नेता ने बांटे राशन

ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना महामारी से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच गंनगनिया पंचायत में गुरुवार को जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी के सौजन्य से एवं बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु के द्वारा सूखा राशन, चूड़ा, गुड़, डिटॉल साबुन एवं मॉस्क का वितरण किया गया। साथ ही साथ विकलांग परिवारों को आर्थिक मदद दिया गया। वितरण के दौरान वार्ड संख्या 4 के इनो देवी,  ममता देवी, सीता देवी, गायत्री देवी आदि के पास पूर्व का प्राप्त गृहस्थी राशन कार्ड 2014 से 2019 है, लेकिन अब इन सब गरीब परिवार को राशन नहीं मिल रहा है। जिससे इन गरीब परिवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। न रोजगार न राशन कार्ड कैसे जीवन व्यतीत करें, यह बहुत ही बड़ी समस्या है। कोई सुनने वाला भी नहीं है। पदाधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र जाएं के बावजूद हजारों परिवार राशन कार्ड के लिए चक्कर लगा रहे हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं डीलर की मिलीभगत से राशन कार्ड घोटाला हो रहा है। राशन घोटाला वजन कम दाम ज्यादा लिया जा रहा है। कभी भी डीलर सूची को सार्वजनिक नहीं करते हैं इससे प्रतीत होता है कि? गरीबों को मिलने वाला राशन में भारी लूट मची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशासन के मिलीभगत से कार्ड बनवाने में देरी हो रहा है जिससे कि 3 माह का मुफ्त राशन एवं राशन नहीं देने पड़े इसीलिए अभी तक जांच ही चल रहा है। यह सरकार की खोखली घोषणाओं की पोल खोलती है। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें