ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : रेवाड़ी जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3195 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 61 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 20 कोविड संक्रमण से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिला में कोविड पॉजिटिव के 41 केस रह गए हैं, 2886 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 248 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 952 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। जिलाधीश ने बताया कि जिले में सोमवार को तीन और कोविड पॉजिटिव केस कंफर्म हुए हैं। इनमें एक गांव सहारनवास, एक गांव खेड़ा आलमपुर, रेवाड़ी शहर में भक्ति नगर का एक निवासी कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। जिले में अब 41 कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस हैं। इनमें डब्लयूसीएमएस झज्जर में 33 तथा पीजीआईएमएस रोहतक, एसजीटी गुरूग्राम, रॉकलैंड मानेसर, मेडिसिटी में एक-एक मरीज, व मीडियर मानेसर में दो मरीज एडमिट हैं। जबकि दो कॉविड पॉजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। जिलाधीश ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें और घर से बाहर फेस मास्क जरूर पहने। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं, खुले में न थूकें। साबुन से हाथ धोंए। छोटी -छोटी सावधानियां बरतने से कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु, क्रॅानिक बीमारियों से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष तक की आयु के बच्चों को घर में ही रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहे। जिलाधीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया हुआ है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नागरिक अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श करें ताकि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। यह सभी के सहयोग से ही होगा। सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि जिलाधीश यशेन्द्र सिंह के आदेशानुसार नये पॉजिटिव मिले केसों की कान्टैक्ट ट्रेंसिंग के आधार पर सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन : 8 जून सोमवार को तीन कोविड पॉजिटिव केस हुए कंफर्म

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें