 |
| रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर एसपी, डीएसपी और घटनास्थल पर खड़ी दोनों कारें। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : रेवाड़ी में सोमवार को हुए डबल मर्डर के आरोपियों को दबोचने के लिए एसपी ने टीमें गठित की। गढ़ी बोलनी रोड स्थित अमंगनी सोसायटी के सामने सोमवार की शाम हुए दोहरे हत्याकांड में आपसी गैंगवार सामने आई है। मरने वाले दोनों शहर के ही रहने वाले है। एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि मरने वालों के नाम अमित निवासी गुर्जरवाड़ा व गोविंद निवासी अर्जुन नगर रेवाड़ी है। एसपी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीमों के अलावा संबंधित थानों की पुलिस टीमों लगी हुई है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 |
| रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर फायरिंग के बाद घटनास्थल पर जाँच करती पुलिस टीम। |
रेवाड़ी शहर सोमवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा। घटना रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर बैरियावास गांव के पास की है जहां पर सोमवार शाम को बलेनो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने सेंट्रो कार में जा रहे तीन युवकों की कार को पहले टक्कर मारी फिर कार पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी। गोली लगने से सेंट्रो कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। गोली की वारदात को आपसी गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना पाकर एसपी नाजनीन भसीन और डीएसपी जमाल खान फोरेंसिक टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 राउंड फायर किये गए है। पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने मीडिया को बताया की मामला गैंगवार का लग रहा है गोली मारने वाले युवक कौन थे उनकी पहचान की जा रही है। जिन दो युवको की गोली लगने से मौत हुई है उनकी पहचान रेवाड़ी के गुर्जरवाड़ा निवासी अमित उर्फ़ पप्पू और अर्जुन नगर निवासी गोविंद सैनी के रूप में हुई है। फ़िलहाल बदमाश गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के रहने वाले अमित और गोविंद अपने एक साथी के साथ सफ़ेद रंग की सेंट्रो कार नंबर DL 3C 1928 में बैठकर गढ़ी बोलनी से रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे जैसे ही वे बैरियावास गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से सफ़ेद रंग की बोलेनो कार नंबर HR 36 DE 8824 में बैठकर रेवाड़ी की तरफ आ रहे तीन-चार युवको ने पहले तो अपनी कार से उनकी कार को टक्कर मारी और फिर शीशे पर एक के बाद एक 12 राउंड फायर किये जिस कारण गोली लगने से सेंट्रो कार सवार अमित और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि उनका एक साथी घायल बताया जा रहा है जिसने कार से उतर कर अपनी जान बचाई। गोली मारने वाले बदमाश अपनी कार को वहीं मौके पर ही छोड़कर दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस हत्या के पीछे गैंगवार बता रही है। पुलिस के अनुसार तीन युवक सेंट्रो कार में सवार होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे से शहर की तरफ आ रहे थे। गांव बैरीयावास मोड़ के निकट पहले बलेनो कार में आए बदमाशों ने टक्कर मारकर सेंट्रो कार को रोका। कार से उतरे तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर आगे बैठे दो युवकों की हत्या कर दी। सेंट्रो में सवार एक युवक उतर कर जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया।
Editor -
राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें