Rewari News : रेलवे एम्प्लॉयीज यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर रोष जताया

सरकार की नीतियों के विरोध में रोष जताते हुए रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के सदस्य। 

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन तथा नॉर्थ वैस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर स्थानीय रेवाड़ी जंक्शन पर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी,नीतियों 'मर्जर ऑफ़ कैडर तथा डीए फ्रीज करने' के विरोध तथा अन्य मांगों को लेकर लोको पॉयलट व गार्ड समेत अन्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नारेबाजी भी की गई। इस दौरान कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सहायक मंडल सचिव बीकानेर मंडल का. देवेंद्र सिंह यादव गार्ड ने बताया कि हमारा विरोध सप्ताह 1 जून से 6 जून तक। जिसमे कर्मचारियों को उनके हक के बारे में जागरूक करने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि आज का  दिन रेलवे में काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते देश की अर्थव्यवस्था के नाम पर सरकार द्वारा मजदूर व  कर्मचारी वर्ग पर कुठाराघात किया जा रहा है। उनके वेतन, भत्तों तथा अधिकारों में कटौती की योजनाएं बनाई जा रही है। श्रम कानूनों में परिवर्तन करके पदों को समाप्त करने, निजीकरण एवं विदेशी निवेश को बढ़ावा देकर सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हांथों में सौंपने की योजना बनाई जा रही है। जो हमारे मजदूर संगठन कतई बर्दाश्त नही करेंगे।  कोविड-19 की लड़ाई में हम सरकार के साथ खड़े है किंतु यदि सरकार रैल कर्मचारियों सहित समस्त केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी तथा श्रमिक वर्ग के साथ अन्याय करेगी, उनके अधिकारों का हनन करेगी, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भूपसिंह खरेरा सहायक सचिव रेवाड़ी, जितेंद्र यादव एलपीपी, कटारिया सीसीआर, प्रमोद कुमार सैनी, समय सिंह, भारत यादव, युधिष्ठिर सिंह, नेकवर्धन, पूरणमल मीणा, रोहित, दीपक यादव, प्रसादी लाल, संदीप यादव, मकबूल, साजन बत्रा, वीणा समेत काफी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद थे।   
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें