![]() |
| रेवाड़ी जिलाधीश यशेंद्र सिंह। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3641 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 80 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 46 कोविड संक्रमण से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिला में कोविड पॉजिटिव के 34 एक्टिव केस रह गए हैं, 3340 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 221 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 922 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। आज 21 कोविड संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे है जिनमें माजरा भालखी के सात, धारूहेडा के छह, दुर्गा कॉलोनी के दो तथा गोकलगढ़, गुडियानी, हांसाका, लाधूवास गुर्जर, न्यू आदर्श नगर व रामनगर धारूहेड़ा के एक-एक कोविड संक्रमित ठीक होकर अपने घर पहुंचे है। जिलाधीश ने बताया कि जिले के कोविड पॉजिटिव मरीजों को ऊपचार के लिए डब्लयूसीएमएस झज्जर में 21, मीडियर मानेसर दो, पीजीआईएमएस रोहतक, एसजीटी गुरूग्राम, बीएलके अस्पताल दिल्ली, व मैडिसिटी गुरूग्राम एक-एक मरीज एडमिट हैं। जबकि दो कॉविड पॉजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। शनिवार को मिले पांच मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को विजय नगर, शक्ति नगर, खरखड़ी, सुंधरोज, और धारूहेड़ा में एक-एक नागरिक कोविड पॉजिटिव मिला है। जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु, क्रॉनिक बीमारियों से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष तक की आयु के बच्चों को घर में ही रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहे। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें और घर से बाहर फेस मास्क जरूर पहने। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें। जिलाधीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर उक्त नागरिक का जरूर सैंपल लें ताकि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि नए पांच पॉजिटिव मिले केसों की कान्टैक्ट ट्रेंसिंग के आधार पर सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें