ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक में शनिवार को महेशपुर एसडीपीओ शशि प्रकाश और अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल ने वरीय अधिकारी निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी किए गए निर्देश का अनुपालन को लेकर अनलॉक डाउन फेज-वन के तहत लोगों को शक्ति पालन कराया गया। एसडीपीओ शशि प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विकट परिस्थिति में नियम को उलंघन करने वाले व्यक्ति जैसे बाईक में डबल लोड, बिना मास्क पहनकर बाहर आने जाने वाले लोगों को पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ उन्होंने कहां कि लॉकडाउन का उलंघन करने वाले दर्जनों बाईक को जब्त किया गया। मौके पर महेशपुर पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र रविदास, थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह, एएसआई खुदीराम हेंब्रम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें