ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को डायरेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा तथा पीएम आवास योजना से संबंधी योजनाओं का समीक्षा बैठक किया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो एवं अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द जॉब कार्ड उपलब्ध कराकर मनरेगा के तहत रोजगार देने की बात की गई। बैठक में मनरेगा तथा पीएम आवास योजना की समीक्षा के उपरांत लक्ष्य के अनुसार जल्द से जल्द योजना को पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटा हो खेल विकास योजना और नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना यह भी समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें