Rewari News : बावल में 13 करोड़ की लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलैक्स की रखी आधारशिला

बावल में शॉपिंग काम्प्लेक्स की आधारशिला रखते कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल । 

ग्राम समाचार न्यूज़ : सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने सोमवार को बावल में लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्पलैक्स की नारियरल तोडक़र आधारशिला रखी। इस दौरान सहकारिता मंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों को बखूबी पालन किया और लोगों से भी कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने का आह्वान किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह शॉपिंग कॉम्लैक्स जल्द ही बनकर तैयार होगा । हमारा यही प्रयास है कि बावल के लोगों को भी आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलें, इसी सोच के साथ शॉपिंग कॉम्लैक्स की आज आधारशिला रखी गई है।  उन्होंने कहा कि इस चार मंजिला कॉम्पलैक्स के बेसमेंट में मल्टी स्टोरी पार्किंग, बैकिं ग, रेस्ट्रॉ, दुकानों के अतिरिक्त लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी। इस कॉम्पलैक्स के बनने से बावल के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं एक छत के नीचे शॉपिंग की सुविधा भी मिलेगी। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि बावल में विकास की कोई कमी नहीं रहने दूंगा और बावल में शहरों की तर्ज पर विकास का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले समय में बावल के विकास का पहिया तेज गति से घूमेगा, जिससे बावल क्षेत्र का चंहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि बावल विकास के मामले में आगे रहे, जिसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर कॉम्पलैक्स के नक्शे का निरीक्षण करते हुए नपा सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के चंहुमुखी विकास के साथ-साथ बावल का भी समग्र हुआ है और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, चेयरमैन अमर सिंह महलावत, अमरजीत मंडलाध्यक्ष, ईश्वर सिंह चनीजा  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें