Rewari News : देश कोरोना संकट से जूझ रहा और भाजपा मना रही जश्न : चिरंजीव राव

रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव। 

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाडी : भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई में अपने हाथ खड़े कर लिए हैं, तभी भाजपा आगामी 14 से 17 जून तक प्रदेश के 11 जिलों में राजनीतिक रैलियां करने जा रही है। हरियाणा में भी कोरोना ने रफ्तार पकड ली है, रोजाना 200 से 300 मामले प्रदेश में आ रहे हैं, एसे समय में सरकार को अपने नागरिकों की जान बचानी चाहिए ना कि अपने प्रचार का भोंपू बजाना चाहिए। यह कहना है रेवाडी विधायक चिरंजीव राव का। विधायक ने कहा कि पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। देश में लगातार असामान्य गति से कोरोना के मामले बढ रहे हैं। लेकिन हैरानी इस बात की है कि ऐसे समय में भी लोगों की जान जोखिम में डालकर भाजपा अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई है। चिरंजीव राव ने भाजपा को आडे हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर आखिरकार किस बात का जश्न मना रही है। भाजपा ने पिछले एक साल में ऐसा किया क्या है। भाजपा के एक साल के कार्यकाल में सारा देश धरना और प्रदर्शन कर रहा था। पूरा देश में सीएए और एनआरसी के प्रदर्शन और धरने ही चले हैं। उसके बावजूद भी भाजपा जश्र मना रही है। राव ने कहा कि देश में रोजाना सैंकडों लोग कोरोना महामारी से दम तोड रहे हैं। ऐसे में भाजपा के लिए समाज जरूरी है या सियासत। इस वक्त लोगों की जान बचाना जरूरी है या राजनीति को चमकाना। चिरंजीव राव ने कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा शॉपिंग मॉल को खोलना भी खतरे से खाली नही है। विधायक चिरंजीव ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि एक दिन में करीब 10 हजार मामले सामने आ रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार द्वारा शॉपिंग मॉल तक खोलना समझ से परे हैं। चिरंजीव राव ने कहा कि केंद्र की सरकार ने 20 लाख करोड रूपये आर्थिक पैकेज के रूप में जो दिए थे उन पैसो का कोई हिसाब-किताब नही कि कहाँ खर्च हुए है। 15 हजार करोड स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से दिए थे, उस पैसे में से हरियाणा और रेवाडी को आखिर क्या मिला है। रेवाडी में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामलों में ईजाफा होता जा रहा है। सभी मरीजों को ईलाज के लिए जिले के बाहर भेजा जा रहा है। आखिरकार रेवाडी के हिस्से का पैसा कहां गया। सोनाली फोगाट वाले चप्पल-थप्पड कांड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सरेआम एक सरकारी अधिकारी की चप्पल-थप्पड से पिटाई करने के बाद भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। हरियाणा के कर्मचारी भाजपा के कार्यकर्ताओं से पिटने और अपमानित होने की वस्तु हैं क्या। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि यदि भाजपा नेता को कुछ गलत लगा था तो उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसलिए उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग सरकार से की है। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें