| बावल में शॉपिंग काम्प्लेक्स का उद्घाटन करने के उपरांत बैठक लेते हुए मंत्री डा.बनवारी लाल। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्पलैक्स की आधारशिला रखने उपरांत एसडीएम कार्यालय में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम बावल रविंद्र कुमार को निर्देश दिए कि कॉविड-19 के तहत लगाए गए लॉकडाउन के कारण जो विकास कार्य रूके हुए हैं, उन्हें अनलॉक-वन के तहत मिली छूूट में बिना किसी देरी के दोबारा से शुरू करवाएं तथा उनकी स्वयं मॉनिटरिंग भी करें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम के मद्देनजर बावल के सभी नालों व सीवरेज की सफाई सुनिश्चित करें, ताकि जलभराव की समस्या न आए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा आंधी व तूफान के कारण जो लाईन व बिजली के खंबे टूट गए हैं उन्हें तुरंत प्रभाव दुरूस्त करवाएं। जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सडक़ों की मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें