ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : सिविल हॉस्पिटल रेवाड़ी में कार्यरत डॉ इंद्रजीत यादव डेंटल सर्जन द्वारा अभी तक 550 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं. अब दोबारा से उनकी ड्यूटी कोरोना संभावित मरीजों के सैंपल लेने की लगी है. इस ड्यूटी के दौरान पहले दिन डॉ इंद्रजीत यादव द्वारा 113 कोरोना संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए. डॉ इंद्रजीत के साथ कार्य करने वाले लैब टेक्नीशियन रवि यूनिसअपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं
इन मरीजों में ज्यादातर जिन मरीजों के सैंपल लिए गए हैं उनमें ज्यादातर महिलाएं एवं कई छोटे बच्चे थे जिनकी कोविड पॉजिटिव पेशेंट की कांटेक्ट हिस्ट्री रही है.
डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि भीषण गर्मी में पीपीई किट पहनकर सैंपल लेना आसान कार्य नहीं है लेकिन हम अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इस अदृश्य दुश्मन की लड़ाई को बहादुरी के साथ लड़ते रहेंगे और कोरोनावायरस को हराकर ही दम लेंगे..
कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में हेल्थ डिपार्टमेंट एवं अन्य कई विभागों के के सभी कर्मचारी अधिकारी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं हम उनको दिल से सलाम करते हैं.
मैं आमजन से अपील करना चाहूंगा कि :-
1. जितना हो सके अपने घर में ही रहे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाएं
2. घर में प्रयोग के लिए जरूरी सामान लेने के लिए बार-बार बाहर ना जाएं एक बार में दो-तीन दिन का सामान लेकर आए.
3. बाहर से घर में आने के बाद तुरंत हाथों को साबुन से धोएं तथा मुंह एवं नाक, आंख को गंदे हाथों से छूने से बचें.
4. भीड़-भाड़ के एरिया में आ जाए.
5. घर से बाहर जाने से पहले मुंह पर मास्क या कपड़ा अवश्य लगा कर जाएं.
6. जहां तक संभव हो सके 2 गज की दूरी हमेशा बनाकर रखें.
7. छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें ताकि वह बाहर ना जा सके और उनको इस महामारी से बचाया जा सके.
8.सरकार द्वारा जारी सभी हिदायत का पालन करें.
9. प्रशासन द्वारा एयर कंडीशन के उपयोग के संदर्भ में जारी सभी हिदायत का पालन करते हुए एयर कंडीशन का इस्तेमाल करें.
10. अगर किसी को इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस के लक्ष्ण है तो वह तुरंत सरकारी हस्पताल में संपर्क करें.
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें