ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा मद्यपान एवं नशीले पदार्थो पर रोकथाम के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों व संस्थाओं को पुरस्कृत करने के लिए राज्य पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2020 है। पुरस्कार के तहत नौ श्रेणियां निर्धारित की गई है, जिनके तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वालों को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति व संस्थाएं संबंधित श्रेणी में अपना आवेदन पूर्ण रूप से भरकर 20 जून सांय चार बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय रेवाड़ी में जमा करवाएं। आवेदन हिंदी या अंग्रेजी भाषा में आवेदन किए जा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : राज्य पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित, आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें