Rewari News : अनलॉक-1.0 में समाजसेवी एडवोकेट कैलाश चंद ने हिन्दू रीती-रिवाज से विवाह सम्पन कराया।

रेवाड़ी में हिन्दू रीती रिवाज के साथ कम लोगो के बीच विवाह संपन्न। 
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : रेवाड़ी के विकास नगर की रहने वाली शीला देवी ने अपनी पुत्री पूनम का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से श्रीगंगानगर निवासी सोनू के साथ सम्पन्न कराया। शीला देवी पेशे से मजदूरी का कार्य करती है, शीला देवी ने बताया कि आज के समय में बच्चो के विवाह करने के लिये गरीब परिवारों की कमर टूट जाती, है उनके लिये अपनी पुत्री के विवाह के लिये इतनी सामर्थ्य नही थी, विवाह का कार्यक्रम 2 दिन पहले ही निर्धारित हुआ जो बहुत मुश्किल था फिर इस दौरान कैलाश चंद एड्वोकेट से सम्पर्क हुआ जिन्होंने उनकी समस्या का समाधान करवाया और उनके सहयोग से प्रसाशन से विवाह की अनुमति प्राप्त लेकर विवाह के लिये अन्य प्रकार से भी प्रबन्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जो विवाह कई लाखो रुपए में होता था वो आज सिर्फ हजारों रुपये में सम्पन्न हुआ और न कोई मानसिक परेसानी हुई, आज के विवाह में लड़की की माँ शिला देवी, भाई नवीन, संदीप, नवीन स्वामी, कालू , भाभी पूजा, भतीजी लक्षिता, चाचा राजेश पंवार, महेंद्र पंवार, सुभाष पंवार, मामा कर्मबीर, चाची सुनीता, कमला, मामी ममता, मौसा राजू, मौसी कमलेश, लड़का पक्ष से लड़के का मामा, जीजा चिमन, बहन अंजू, माँ बिमला देवी, भांजा रमन, विवाह में शामिल हुए। जिसमें मंदिर के पुजारी मुल्लनदास विवाह की रस्मे करवाने वाले पंडित मोहनलाल व मुनेश के द्वारा करवाई गई। विवाह में शामिल सभी लोगो ने मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग किया व सोसल डिस्टेंस का भी पालन किया। 
  
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें