ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर से प्रकाशित होने वाली अर्द्धवार्षिक शोध जर्नल साइंसिया के 15 वें अंक का प्रकाशन जुलाई के प्रथम सप्ताह तक कर लिया जाएगा। जर्नल के प्रधान संपादक डॉ फारूक अली ने बताया कि जर्नल का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। अब तक साइंसिया के चौदह अंक प्रकाशित हो चुके हैं। उच्च शैक्षणिक और शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए पत्रिका का प्रकाशन निरंतर जारी रहेगा। साइंसिया के संपादक डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि जर्नल के पंद्रहवें अंक के लिए शिक्षकों और शोधार्थियों से आलेख आमन्त्रित किये गए हैं। चयनित व रिव्यूउड आलेखों को जर्नल के आगामी अंक में प्रकाशित किया जाएगा। जर्नल के लिए कम्प्यूटर से टंकित आलेख स्वीकार किये जाएँगे। हिन्दी में क्रुतिदेव और इंग्लिश में टाइम्स न्यू रोमन में ही आलेख लिए जाएंगे। आलेख साइंसिया के ईमेल पर भेजे जा सकते हैं। डॉ दिनकर ने बताया कि जर्नल में विविध विषयों के समसामयिकी आलेखों को जगह दी जाती है। आलेख पूर्णतया मौलिक होने चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 जून तक आलेख स्वीकार किये जायेंगे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें