Gumla News : कोरोना वायरस से जंग लड़ने वाले नगर परिषद के फ्रंटलाइन वर्कर्स हुए सम्मानित

ग्राम समाचार गुमला (झारखंड)।  वैश्विक महामारी घोषित नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर देशव्यापी अनलॉक-01 की अवधि 01 जून से 30 जून 2020 तक निर्धारित की गई है।

वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से नगर परिषद के फ्रंटलाइन वर्कर्स के  द्वारा निरंतर कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज उपायुक्त शशि रंजन ने आईटीडीए भवन के सभागार में नगर परिषद कार्यालय के फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने में निरंतर सेवाभाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने इन सभी कर्मियों द्वारा कि गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा, मेहनत एवं लगन के साथ कार्यों को करने की बात कही। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु निरंतर जिले में किए जा रहे सैनेटाईजेशन कार्य, बाजार हाटों में सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने, शौचालयों एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों सराहना की करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने सभी फ्रंटलाईन वर्कर्स के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी निष्ठापूर्वक इसी तरह अपनी सेवा देने की बात कही।

इस अवसर पर उपायुक्त शशि रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उराँव, प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार सहित नगर परिषद कार्यालय के फ्रंटलाइन वर्कर्स व अन्य उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार गुमला ब्यूरो रिपोर्ट।

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें