Ranchi News : आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार - निशिकांत


ग्राम समाचार, रांची (झारखंड)। गोड्डा लोक सभा क्षेत्र के भाजपा   सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आगामी दो-तीन वर्षों में आत्मनर्भर भारत का सपना साकार होगा । इतना ही नहीं चीन सहित अन्य देशों से आ रही कंपनियों में इतने रोजगार सृजित होंगे कि भारत दूसरे देशों के बेरोजगारों को रोजगार देने में भी सक्षम होगा। 

उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा और समृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के  नेतृत्व में और सुदृढ़ हुआ। उन्होंने कहा कि उनके  लोकसभा क्षेत्र में एक लाख करोड़ की विकास योजनाएं चल रही है जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है । उन्होंने  सवालिया लहजे में पूछा की ऐसी कौन सी योजनाएं हैं जो उनके लोकसभा क्षेत्र में नहीं चल रही है ।               

  सांसद श्री   दुबे शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि गोड्डा  में आईआईटी, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग  सहित अन्य कॉलेज खुले हैं जिससे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। 

इतना ही नहीं सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय,  डेयरी  सहित अन्य प्रकार की शैक्षणिक और केंद्रीय संस्थान खोले गए हैं   ।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा बताते हुए कहा कि आज श्री मोदी ने जो 20 लाख करोड़ का पैकेज इस कोरोना संक्रमण काल में दिया है वह गरीबों,   किसानों  और ऐसे भाई बहनों के लिए है जिनके रोजगार पर संकट के बादल छा गए ।आज भारत पीपीई  कीट सिर्फ बना ही नहीं रहा बल्कि निर्यात भी करने लगा है इतना ही नहीं मास्क भी बड़ी संख्या में निर्यात किए जा रहे हैं ।मोदी सरकार की ही यह दृढ़ निश्चय का परिणाम है कि आज जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा मिला और 370 एवं 35A।का खात्मा हुआ जिससे जम्मू कश्मीर को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिल चुका है और एससी एसटी एवं बीसी के लोगों को आरक्षण भी मिल रहा है जो पहले नहीं मिलता था ।नागरिकता कानून की बात हो या  फिर राम मंदिर निर्माण इसका श्रेय भाजपा को ही जाता है।   उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस जो समस्याएं उत्पन्न हुई है विशेषकर रोजगार के संदर्भ में इसके लिए गोड्डा  की राजमहल परियोजना, अदानी सहित अन्य कंपनियों से बात की जाएगी और रोजगार सृजित किए जाएंगे। साथ ही जिला प्रशासन के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके और उसका पलायन नहीं हो।  


उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ नेता विकास के नाम पर ऊंची राजनीति करते हैं जिससे वास्तविक रूप में विकास बाधित हो रहा है ऐसे नेताओं को तो चुनाव लड़ने से भी वंचित किया जाना चाहिए। मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश झा।सहित  अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

- किशोर कुमार झा, कार्यकारी संपादक, ग्राम समाचार, रांची।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें